व्यवहारिक जैविक खेती प्रशिक्षण

किसानों, युवाओं एवं महिला कृषकों के लिए आधुनिक जैविक एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम।

हमारे प्रशिक्षण कार्यक्रम

खटवा किसान जैविक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किसानों, युवाओं, महिला समूहों एवं छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन, सुरक्षित खेती और कृषि आधारित रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

संस्था द्वारा व्यवहारिक एवं फील्ड आधारित प्रशिक्षण दिए जाते हैं ताकि प्रतिभागी खेती की तकनीकों को आसानी से समझकर अपने खेतों में लागू कर सकें। साथ ही किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने एवं रसायन मुक्त खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

प्रमुख प्रशिक्षण

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों एवं युवाओं को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की आधुनिक तकनीकों की व्यवहारिक
जानकारी प्रदान की जाती है।

जैविक खेती प्रशिक्षण

रसायन मुक्त खेती, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने एवं प्राकृतिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाती है।

वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण

उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार करने एवं वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थापित करने का प्रशिक्षण।

प्राकृतिक कीट नियंत्रण

दशपर्णी अर्क, अग्निस्त्र एवं अन्य प्राकृतिक कीट नियंत्रण तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण।

अजोला उत्पादन प्रशिक्षण

कम लागत पशु आहार एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु अजोला उत्पादन की जानकारी।

पोषण वाटिका प्रशिक्षण

घर एवं विद्यालयों में जैविक पोषण वाटिका तैयार करने की तकनीक।

प्रशिक्षण की विशेषताएँ

संस्था द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यवहारिक अनुभव, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन पर
आधारित होते हैं। इन प्रशिक्षणों का उद्देश्य किसानों, युवाओं एवं महिला कृषकों को आत्मनिर्भर बनाकर जैविक खेती की दिशा में
प्रेरित करना है।

व्यवहारिक प्रशिक्षण

अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन

फील्ड विजिट सुविधा

महिला कृषकों के लिए विशेष कार्यक्रम

छात्र एवं युवाओं के लिए इंटर्नशिप अवसर

प्रमाण पत्र सुविधा

यदि आप जैविक खेती सीखना चाहते हैं
या अपने क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
करवाना चाहते हैं, तो आज ही हमसे संपर्क करें।
WhatsApp Chat