हमारी प्रेरणादायक यात्रा
एक छोटे से गाँव से शुरू होकर राष्ट्रीय पहचान तक — खटवा किसान जैविक FPO की कहानी।
हमारे बारे में
किसानों के लिए, किसानों द्वारा
खटवा किसान जैविक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में स्थित एक अग्रणी किसान उत्पादक संगठन (FPO) है, जो जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत है। संस्था किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं कृषि उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
संस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों को रसायन मुक्त खेती की ओर प्रेरित करना, खेती की लागत कम करना और सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही संस्था किसानों को नई कृषि तकनीकों एवं टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक बनाकर ग्रामीण विकास और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
स्वस्थ खेती • समृद्ध किसान • सशक्त गांव
हमारा उद्देश्य किसानों को आधुनिक जैविक तकनीकों, व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक खेती से जोड़कर सुरक्षित
खेती और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ाना है।

हमारी सोच एवं उद्देश्य
हमारा विश्वास है कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं बल्कि समाज और पर्यावरण को स्वस्थ बनाने का माध्यम भी है। इसी सोच के साथ संस्था किसानों, महिला कृषकों और ग्रामीण युवाओं को जैविक खेती, प्राकृतिक कृषि, बीज संरक्षण, वर्मी कम्पोस्ट एवं प्राकृतिक कीट नियंत्रण जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान करती है।
संस्था किसानों को बाजार से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने और उन्हें सफल कृषि उद्यमी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल
सके।

हमारा अनुभव एवं कार्य
किसानों के विकास के लिए समर्पित
संस्था पिछले कई वर्षों से किसानों, महिला कृषकों एवं युवाओं के लिए नियमित प्रशिक्षण, कार्यशालाएँ और कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जैविक खेती, पोषण वाटिका, अजोला उत्पादन और प्राकृतिक कृषि जैसी तकनीकों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसके साथ ही संस्था किसानों को नई कृषि तकनीकों, बेहतर उत्पादन प्रबंधन और आत्मनिर्भर खेती की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रही है, जिससे वे कम लागत में बेहतर गुणवत्ता वाली फसल उत्पादन की ओर आगे बढ़ सकें।
हमें क्यों चुनें?
4 ठोस कारण जो हमें अग्रणी बनाते है।

ISO प्रमाणित
गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता की गारंटी।

36,000+ किसान

7+ राष्ट्रीय पुरस्कार
सम्मानित।

